Bihar Mukhyamantri Bagwani Yojana 2021 ऑनलाइन आवेदन शुरू| बिहार बागबानी मिशन के तहत मिलेगा 75% तक अनुदान
Bihar Mukhyamantri Bagwani Yojana 2021:- बिहार सरकार के कृषि विभाग के उद्यान निदेशालय द्वारा एक योजना चलाई गई है। इस योजना के तहत ऐसे किसान विभिन्न प्रकार के बागवानी करना चाहते हैं। उन्हें बिहार सरकार द्वारा 75 % तक का अनुदान प्रदान किया जाएगा। सबसे अच्छी बात यह है कि इसके लिए आवेदन करने के लिए आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं होगी।
इसके लिए आप घर पर ही मोबाइल तथा लैपटॉप की मदद से आवेदन कर सकते हैं। इस योजना के बारे में सारी जानकारी नीचे दी गई है। इसलिए इसआर्टिकल को शुरू से लेकर लास्ट तक जरूर पढ़ें| इसके लिए आवेदन करने के लिए और इस बारे में अधिक जानकारी के लिए, नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें। जानकारी प्राप्त कर सकते हैं|
बिहार मुख्यमंत्री बागवानी मिशन योजना ऑनलाइन आवेदन शुरू |
बिहार मुख्यमंत्री बागवानी योजना 2021 तो हम आपको बता दें कि यह योजना किसानों के लिए चलाई गई है, जिसमें गरीब से गरीब किसान और मजदूर वर्ग के लोग अपने खेतों में बागवानी लगाकर अपना जीवन चला सकते हैं। बिहार के किसानों के लिए बिहार सरकार द्वारा बागवानी से संबंधित योजना शुरू की गई है। बिहार के सभी लोगों को इस योजना से बहुत अधिक लाभ मिलेगा।
जो बागवानी का काम करना चाहते हैं। लेकिन पैसे की कमी के कारण उन्हें काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इस योजना के तहत बिहार सरकार उन सभी किसानों को बागवानी के लिए 75 % तक का अनुदान देगी।
राष्ट्रीय बागबानी मिशन एवं मुख्यमंत्री बागबानी मिशन योजना के अंतर्गत मिलने वाले अनुदान
क्षेत्र विस्तार कार्यक्रम (Area expansion program):-
सहायतानुसार इकाई लागत का
सहायतानुसार इकाई लागत का
50%
75%
आम ,अमरुद ,लीची,टिश्यु कल्चर केला, आँवल, जामुन, बेल ,स्ट्राबेरी, अन्नानस,ड्रेगन फ्रूट ,कटहल, हाइब्रिड सब्जी, फुल की खेती ,ग्लैडियोलस ,गेंदा मसाले की खेती,अन्य सुगन्धित पौधे की खेती इत्यादि