Smart Ration Card online Apply 2023- स्मार्ट राशन कार्ड ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?|Smart Ration Card Download Kare

Smart Ration Card online Apply 2023:- सरकार डिजिटलीकरण की ओर बढ़ रही है। एक-एक कर सभी सेवाओं को स्मार्ट बनाया जा रहा है। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड समेत अन्य राज्यों में भी सरकार राशन कार्ड को स्मार्ट बनाने जा रही है। इसके लिए वह स्मार्ट राशन कार्ड योजना लेकर आई हैं।

👉आज इस पोस्ट में हम आपको स्मार्ट राशन कार्ड से जुड़ी सारी जानकारी हम आपको बताने वाले हैं जैसे- कि इसके लिए आवेदन कैसे करें ?स्मार्ट राशन कार्ड क्या है?, इसके लिए क्या क्या दस्तावेज लगते हैं इसका क्या लाभ है, तथा इसके लिए आवेदन करने के लिए आवेदन शुल्क कितना लगता है इन सभी के बारे में हम सारी जानकारी आपको इस आर्टिकल में बताएंगे इसलिए इस आर्टिकल को आप पूरे जरूर पढ़ें|

Smart Ration Card

स्मार्ट राशन कार्ड कैसे बनाये| Smart Ration Card 2023 | Smart Ration Card online pdf | । स्मार्ट राशन कार्ड 2023। स्मार्ट राशन कार्ड | smart ration card download 2023

Smart Ration Card 2023- highlights

योजना का नाम स्मार्ट राशन कार्ड 2023
विभागखाद्य और नागरिक आपूर्ति विभाग
उद्देश्यसभी को पूर्ण रूप से राशन उपलब्ध हो
आवेदन का तरीकाऑफलाइन /ऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटSmart Ration Card online Apply 2023- स्मार्ट राशन कार्ड ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?|Smart Ration Card Download Karehttp://fcs.uk.gov.in

स्मार्ट राशन कार्ड क्या है? What is a smart ration card?

दोस्तों, हम आपको बता दें कि खाद्य एवं सुरक्षा योजना के तहत स्मार्ट राशन कार्ड बनाए जा रहे हैं। इसमें एक क्यू आर कोड (QR code) होगा, जिसे स्कैन (scan) करके उपभोक्ता से जुड़ी सारी जानकारी सामने होगी। ये कार्ड आधार से link होंगे और इनमें फीडिंग electronic होगी। ऐसे में राशन चोरी पर लगाम लगेगी और राशन देने में गड़बड़ी करना संभव नहीं होगा।

इस कार्ड का इस्तेमाल Smart Card Reader and Writer के जरिये होगा। कोटेदार स्मार्ट कार्ड को मशीन में लगाकर देखेंगे कि उपभोक्ता कितने राशन का हकदार है और फिर उसे उसी तौल में राशन दिया जाएगा। यानी एक एक तौर का हिसाब रहेगा। इस तरह से हर लेनदेन की निगरानी होती रहेगी।

स्मार्ट राशन कार्ड के लाभ – Benefits of smart ration card

👉दोस्त आप जानना चाहते होंगे कि स्मार्ट राशन कार्ड के क्या लाभ हैं तो हम आपको नीचे स्टेप बाय स्टेप बताएंगे कि स्मार्ट राशन कार्ड के क्या लाभ हैं:-

  • राशन प्रणाली डिजिटाइज हो जाएगी। राशन का online ब्योरा होगा। इससे मानिटरिंग की प्रक्रिया आसान हो जाएगी।
  • इस स्मार्ट राशन कार्ड में एक QR Code होगा, जिससे जिसके पास राशन कार्ड है वही राशन ले सकता है|
  • राशन कार्ड में होने वाला घोटाला को रोका जा सकता है|
  • किसी और का राशन किसी और को नहीं दिया जा सकेगा।
  • उपभोक्ता को राशन मिला या नहीं, इस पर भी आसानी से नजर रखी जा सकती है।
  • इस कार्ड को आधार से लिंक किया जाएगा, जिससे राशन घोटाले पर रोक लगेगी।
  • परिवार के सभी सदस्यों को एक ही कार्ड से जोड़ा जाएगा, इससे फर्जी राशन कार्ड बनने से रोक लगेगी।
  • कार्ड धारक परिवार के मुखिया को ही राशन मिलेगा, इस कार्ड से कोई और राशन नहीं ले सकेगा।

स्मार्ट राशन कार्ड बनवाने के लिए आवश्यक दस्तावेज – Documents required for smart ration card

मित्रों, अब आपको जानकारी देते हैं कि यदि आप अपना राशन कार्ड बनवाना चाहते हैं तो आपको उसके लिए किन-किन दस्तावेजों की आवश्यकता होगी। यह दस्तावेज वह हैं, जो इस बात के परिचायक हैं कि आपने अपनी पहचान, अपने आवास और संपर्क आदि की सही सही जानकारी फॉर्म में दी है। योजना के लाभ से पूर्व खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की ओर से इन दस्तावेजों का सत्यापन किया जाता है। इसके बाद ही योजना का लाभ दिया जाता है। यह दस्तावेज इस प्रकार से हैं-

  • आवेदक का आधार कार्ड
  • आवेदक का पहचान पत्र
  • एंव आवेदक का मोबाइल नंबर
  • आवेदक का निवास प्रमाण पत्र
  • आवेदक की पासपोर्ट साइज फोटो

स्मार्ट कार्ड की फीस क्या है? What is the fee for a smart card?

बताया जा रहा है कि उपभोक्ताओं को मुफ्त में स्मार्ट कार्ड नहीं मिलेंगे। इसके लिए उन्हें कुछ स्मार्ट चार्ज देने पड़ सकते हैं। उत्तराखंड में स्मार्ट कार्ड नवीनीकरण शुल्क बहुत मामूली है। इसे मात्र 17 रुपए रखा गया है। जिन उम्मीदवारों का राशन कार्ड गलत है और उपभोक्ता को डुप्लीकेट कार्ड चाहिए, तो उसे बनवाने के लिए 25 रुपये फीस के रूप में देने होंगे। किसी भी राज्य में यह फीस 50 रुपये तक हो सकती है।

स्मार्ट कार्ड पर विभागीय अधिकारी के हस्ताक्षर जरूरी हैं। उपभोक्ता को नया कार्ड बनाते समय पुराना कार्ड जमा करना होगा। वह इस कार्ड को अपने पास नहीं रख पाएंगे। साथियों, हम आपको यह भी बता दें कि सबसे पहले उन राशन डीलरों की दुकानों के उपभोक्ताओं के लिए राशन कार्ड बनाए जाएंगे, जिनके 90 प्रतिशत उपभोक्ताओं के सत्यापन का काम पूरा हो चुका है। इस स्मार्ट कार्ड के जरिए राशन आवंटन में पारदर्शिता आएगी।

Smart Ration Card 2023 कैसे बनाये?

राशन कार्ड धारकों के लिए सुनहरा मौका है, अपने पुराने राशन कार्ड को नए स्मार्ट राशन कार्ड में बदलने और इसका लाभ उठाने का अच्छा मौका है। खासकर जो लोग गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रहे हैं, उनके लिए स्मार्ट राशन कार्ड बहुत फायदेमंद होगा। उन्हें किसी भी सरकारी राशन की दुकान से राशन मिल सकेगा।

👉उत्तर प्रदेश सरकार के अनुसार पहले जिन लोगो के राशन कार्ड बने हुए थे, उन्ही लोगो को स्मार्ट राशन कार्ड जारी किए जायेगे ।

इसके लिए उपभोक्ताओं को नया फॉर्म भरने की जरूरत नहीं होगी। स्मार्ट राशन कार्ड प्राप्त करने के बाद, धारक को अपना आधार कार्ड लिंक करवाना होगा। जानकारों के मुताबिक स्मार्ट राशन कार्ड का इस्तेमाल स्मार्ट कार्ड रीडर और कार्ड राइटर के जरिए ही किया जाएगा। मशीन में स्मार्ट राशन कार्ड डालने से कोटेदार देखेगा कि उपभोक्ता कितना राशन पाने का हकदार है। फिर उसे उसके वजन के हिसाब से राशन आवंटित किया जाएगा।

स्मार्ट राशन कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन को अभी इंतजार- Smart Ration Card Download Kare

दोस्तों बेशक स्मार्ट राशन कार्ड बनाने की प्रक्रिया विभिन्न राज्यों में सरकारी स्तर पर शुरू कर दी गई है, लेकिन सरकार ने अभी तक उपभोक्ताओं के लिए Smart Ration Card बनाने के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया शुरू नहीं की है। जैसे ही यह प्रक्रिया शुरू होगी, हम आपको इसके बारे में बताएंगे। इसके लिए आप लगातार हमारी वेबसाइट चेक करते रहें। सरकार की ओर से इस योजना के बारे में कोई अपडेट मिलते ही हम आपको तुरंत अपडेट करेंगे। इस प्रक्रिया को सरकार द्वारा किसी भी दिन शुरू किया जा सकता है।

Smart Ration Card online Apply 2023- स्मार्ट राशन कार्ड ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?|Smart Ration Card Download Kare FAQ:- Smart Card Ration card

Q 1. स्मार्ट राशन कार्ड क्यो जारी किया जा रहे है?

Ans:- राज्य में कई ऐसे गरीब परिवार हैं जिनके पास राशन कार्ड हैं, लेकिन बढ़ते घोटाले के चलते उन्हें खाद्य आपूर्ति विभाग से राशन नहीं मिल पा रहा है। इसलिए उत्तराखंड सरकार में राज्य में जो लोग खाद की सप्लाई से राशन पाने के हकदार हैं। उन्हें राशन मिल सकता है। इसलिए स्मार्ट राशन कार्ड जारी किए जा रहे हैं।

Q 2. Smart Ration Card कैसा होगा?

Ans:- Smart Ration Card ATM Card  की तरह प्लास्टिक का बना होगा जिसमें एक चिप या QR Code दिया होगा। जिससे आपके डेटा की जानकारी मिलेगी।

Q 3. क्या इस स्मार्ट राशन कार्ड बनवाने के लिए कोई शुल्क देना होगा?

Ans:- जी हां अगर आप स्मार्ट राशन कार्ड बनवाते हैं तो इसके लिए आपको ₹17 का शुल्क देना होगा|

Q 4. स्मार्ट राशन कार्ड कैसे बनवाएं?

Ans:- स्मार्ट राशन कार्ड बनवाने के लिए अभी कोई आवेदन प्रक्रिया शुरू नहीं की गई है इसलिए आप लोग को स्मार्ट राशन कार्ड बनाने के लिए इंतजार करना होगा|

Q 5. क्या पुराने सभी राशन कार्ड का स्मार्ट कार्ड में नवीनीकरण किया जाएगा

Ans:- जी हां सभी राशन कार्ड धारक उपभोक्ताओं के लिए पुराने कार्डों में नवीनीकरण करके उन्हें स्मार्ट कार्ड जारी किया जा रहा है|